महाराष्ट्र विधानसभा से एक साल के लिए निलंबित 12 बीजेपी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर कर अपने निलंबन को चुनौती दी है। इन विधायकों को पांच जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ ‘‘दुर्व्यवहार’’ करने के आरोप में एक साल के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था।
अधिवक्ता अभिकल्प प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने इन विधायकों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और उन्होंने इन विधायकों को एक साल के लिए निलंबित करने के विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव को चुनौती दी है।
पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर और सचिन वाजे की बहाली की जांच कर सकती है CBI : बॉम्बे HC
निलंबित किए गए 12 सदस्य संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भातखलकर, पराग अलवानी, हरीश पिंपले, योगेश सागर, जय कुमार रावत, नारायण कुचे, राम सतपुते और बंटी भांगड़िया हैं। इन विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव राज्य के संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने पेश किया और ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



