त्रिपुरा में विरोध-प्रदर्शन के दौरान 13 प्रदर्शनकारी घायल

Summary :

बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आये और हिंसक प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कईं वाहनों पर हमला कर दिया और मकानों में आग लगा दी।

त्रिपुरा में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान असम-अगरतला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित माधव बाड़े में पुलिस के साथ झड़पों में कम से कम 13 प्रदर्शनकारी घायल हो गये। पुलिस ने अगरतला के त्रिपुरा जनजातीय इलाके स्वायत्त जिला परिषद इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आये और हिंसक प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कईं वाहनों पर हमला कर दिया और मकानों में आग लगा दी।

हिंसा पर उतारू प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़,लेकिन प्रदर्शनकारियों ने भी उन पर हमला कर दिया। उसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें की,लेकिन इसका भी प्रदर्शनकारियों पर अधिक असर नहीं हुआ।पुलिस को आखिरकार उन्हें हटाने के लिए गोलियां चलानी पड़ जिससे चार युवक घायल हो गये। घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Desk Team