महाराष्ट्र के पालघर में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप

Summary :

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार सुबह में भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
उन्होंने कहा, “भूकंप का झटका सुबह करीब 9 बजकर 17 मिनट महसूस किया गया। भूकंप के कारण किसी तरह की दुर्घटना की खबर नहीं है। हालांकि, लोग डर से घरों से बाहर निकल आए।” कदम ने बताया कि पिछली बार 10 जुलाई को पालघर जिले में भूकंप आया था। उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 थी। 
अधिकारियों ने बताया कि पालघर जिले के कई हिस्सों विशेषकर दहानु इलाके में पिछले साल नवंबर से इस तरह का भूकंप आ रहा है । उनमें से अधिकांश दधनवादी गांव के आसपास केन्द्रित रहे हैं। इस साल अप्रैल और मई में भी जिले में कम से कम छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

Desk Team