आगामी गुजरात चुनावों में कांग्रेस की तरफ से टिकट न देने से नाराज होकर पेटलाड विधायक निरंजन पटेल ने बुधवार रात विधानसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि ।पटेल के अगले कदम के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं। कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पेटलाड सीट से कांग्रेस की तरफ से डॉ. प्रकाश परमार को मैदान में उतारने के बाद पटेल का इस्तीफा आया। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के इस फैसले से पटेल के समर्थक नाराज हैं।
बता दें पटेल ने 2002 के विधानसभा चुनावों को छोड़कर 1990 के बाद छह बार पेटलाड सीट से जीती दर्ज की। इसके बाद वो फिर से सातवेी बार चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को संबोधित एक पत्र में पटेल ने अपने कदम का कारण बताए बिना कहा कि मैं विधायक पद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्य और उसके सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। जबकि पटेल ने कहा कि उन्होंने अभी अपने अगले कदम की योजना नहीं बनाई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ने निर्वाचन क्षेत्र की जाति जनसांख्यिकी को ध्यान में रखते हुए पटेल के बजाय परमार को मैदान में उतारा दिया है । बता दें गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



