कर्नाटक में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,865 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3.70 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं 104 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,000 से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
विभाग के अनुसार दिन में 7,122 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई। बृहस्पतिवार को सामने आये कोविड-19 के 8,865 नये मामलों में से 3,189 मामले बेंगलुरु शहर में सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार तीन सितम्बर शाम तक की स्थिति के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3.70 लाख हो गए हैं जिसमें 6,054 मौतें और ठीक हुए 2.68 लाख मरीज शामिल हैं।
विभाग ने कहा कि राज्य में 96,098 मरीज उपचाराधीन हैं जिसमें से 95,363 मरीज निर्दिष्ट अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 735 आईसीयू में हैं। अभी तक कुल 31.23 लाख नमूनों की जांच की गई हैं जिसमें से 71,124 की जांच बृहस्पतिवार को की गई। आज की गई जांच में से 32,403 नमूनों की जांच रेपिड एंटीजन से की गई।
बता दें देशभर में कोरोना वायरस का कहर बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 38,53,406 तक पहुंच गया है और 67,376 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 29,70,492 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



