उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को अधिकारियों से 2021 के हरिद्वार कुंभ मेला में एक विशेष कोविड अधिकारी तैनात करने को कहा है। इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए, रावत ने कुंभ मेला के अधिकारियों और गढ़वाल आयुक्त को क्रमशः दो करोड़ रुपये और पांच करोड़ रुपये तक के कामों को मंजूरी देने के लिए अधिकृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ से जुड़े कार्यों को मंजूरी देने के लिए गढ़वाल के आयुक्त की मदद के वास्ते अनुभवी इंजीनियरों और वरिष्ठ वित्तीय अधिकारियों की एक समिति बनाई जाये।
रावत ने कहा कि मेले के समापन के बाद विवादों से बचने के लिए कार्यों और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि मेला क्षेत्र के सभी दुकानदारों को मास्क और हैंड सैनिटाइजर रखने के लिए कहा गया है। शहरी विकास सचिव, शैलेश बगोली ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में 473 करोड़ रुपये के 124 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। हरिद्वार में कुंभ मेला जनवरी 2021 में शुरू होगा।


Download Android App
Download iOS App



