असम चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला मौका?

Summary :

AAP Second Candidate List Assam: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। इस बीच असम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 6 नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें गुवाहाटी की हाई-प्रोफाइल दिसपुर सीट भी शामिल है. इस लिस्ट में जिस उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, उनमें रानू माई तेरॉन्ग, बिरेश दिफोसा, प्रियांग्शु दत्ता,सय्यदुल हक,एल्विन बरुआ और बल्लव पात्रा शामिल हैं. असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं और आप अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश में पूरी तरह से लगी हुई है. AAP Second Candidate List Assam: अभी…

AAP Second Candidate List Assam: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। इस बीच असम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 6 नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें गुवाहाटी की हाई-प्रोफाइल दिसपुर सीट भी शामिल है. इस लिस्ट में जिस उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, उनमें रानू माई तेरॉन्ग, बिरेश दिफोसा, प्रियांग्शु दत्ता,सय्यदुल हक,एल्विन बरुआ और बल्लव पात्रा शामिल हैं. असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं और आप अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश में पूरी तरह से लगी हुई है.

AAP Second Candidate List Assam: अभी तक आप के कितने उम्मीदवार मैदान में?

बता दें कि कुछ दिन पहले आप ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 14 प्रत्याशियों के नाम थे। अब इस दूसरी लिस्ट के साथ पार्टी के कुल प्रत्याशियों की संख्या 20 हो गई है। असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होने हैं और AAP अकेले चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होने से सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है।

Assam Assembly Elections 2026: देखें कहां से किसे मिला टिकट? (AAP दूसरी लिस्ट)

क्रम संख्या विधानसभा सीट संख्या विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 110 बरहामपुर (Barhampur) रानू माई तेरोनपी
2 125 दीफू (Diphu) बिरेश डिफोएसा
3 100 जोरहाट (Jorhat) प्रणब प्रियांग्शु दत्ता
4 59 नॉर्थ करीमगंज (North Karimganj) सायनुल हक
5 29 पलाशबाड़ी (Palashbari) एल्विन बरुआ
6 33 दिसपुर (Dispur) बल्लव पात्रा

Also Read: Delhi के पालम में भीषण आग से मचा हड़कंप, 6 की मौतें, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें ताजा हालात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।