असम-मिजोरम हिंसा : BJP पर भड़की TMC, कहा-भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया

Summary :

असम-मिजोरम हिंसा को लेकर टीएमसी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी की निगरानी में लगातार इस प्रकार की घटनाओं ने भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया है।

असम-मिजोरम सीमा विवाद ने सोमवार को उस समय खूनी मोड़ ले लिया, जब मिजोरम की सीमा से लगे असम के कछार जिले के अशांत लैलापुर इलाके में हुई झड़प में पुलिस के छह जवान शहीद हो गए। हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी की निगरानी में लगातार इस प्रकार की घटनाओं ने भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया है।
टीएमसी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं असम-मिजोरम सीमा पर हुई निर्मम हिंसा का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। बीजेपी की निगरानी में लगातार इस प्रकार की घटनाओं ने भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया है।’’ 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों क्रमशः हिमंत बिस्वा सरमा और जोरमथंगा से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया।

Desk Team