पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह सब उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों में भी चल रहा है।
नड्डा पर हुए हमले पर अधीर रंजन ने शुक्रवार को कहा, यह पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की टूटती स्थिति की घोषणा है। हम इसकी निंदा करते हैं। लेकिन यह उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों में भी चल रहा है। इसके साथ ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की घोषणा करना एक ऐसा मामला है जिसका निर्णय भारत सरकार को करना है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और DGP को 14 दिसंबर को किया तलब
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे अभिषेक बनर्जी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर में गुरुवार को नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्र ने राज्यपाल से रिपोर्ट तलब की थी। राज्यपाल धनखड़ ने छह दिसंबर को आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार कानून के राज और शासन से दूरी बना रही है और संविधान के रास्ते से अलग चल रही है।
उल्लेखनीय है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के आरोपों को लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से बात की थी। घोष ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में आरोप लगाया था कि नड्डा के कोलकाता में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जानबूझकर राज्य पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में चूक की गई।


Download Android App
Download iOS App



