चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Summary :

जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा को लेकर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध मे अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।

हरिद्वार : जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा को लेकर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध मे अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। इस अवसर पर एसएसपी जनमेजय खंडुरी भी उपस्थित थे। रोशनाबाद कलैक्ट्रेट में बैठक करते हुये परिवहन विभाग द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा में विशेष सुरक्षा प्रबन्ध के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि कहा कि परिवहन नियम की उपेक्षा करने पर लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए।

पिछले 3 माह में 689 लााईसेंस को निरस्त किया गया। इनमें शराब का सेवन कर गाडी चलाना,मौबाइल, हैड फोन का प्रयोग करते हुये गाडी चलाना मालवाहक वाहन मे यात्री ढोना एवं औवर लोंडिंग करना कारण शामिल है। लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही निरन्तर की जायेगी। ट्रेफिक काम्बिंग योजनाओं को समय-समय पर क्रियान्वयन करने पर बल देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध संचालन डग्गामार ओवर लोडिंग पर नियन्त्रण हेतु निरीक्षण कर कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की स्थिति मे घायलोे को त्वरित उपचार दिया जाना आवश्यक है,इसमे लापरवाही करने वाले व्यक्ति एवं हास्पिटल के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यातायात बाधक होडिंग्स को हटाने के निर्देश भी दिये तथा सडक सुरक्षा उपायों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने पर बल दिया और कहा कि सिनेमाघरों में वृत्त चित्र के माध्यम से सडक सुरक्षा प्रचार-प्रसार किया जाये। जनवरी से मार्च के पिछले 3 माह में दुर्घटना में 23 प्रतिशत मृतक में 26 और घायलों में 42 प्रतिशत की कमी हुई है।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूडकी नितिका खण्डेलवाल, एसडीएम सदर कुश्म चैहान, एसडीएम भगवानपुर संतोष पाण्डेय, एसडीएम लक्सर सोहन सिंह,एआरटीओं सुरेन्द्र कुमार, ए.आर.टीओ. रूड़की शैलेश त्रिपाठी, यात्री कर अधिकारी जे.एस.मिश्र इत्यादि उपस्थित थे।

– संजय चौहान

Desk Team