लोकसभा चुनाव से पहले घटे एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असम गण परिषद(एजीपी) के पूर्व नेता जतिन ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। श्री माली और उसकी पत्नी ने यहां के राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूमिधर बर्मन और पार्टी के राष्ट्रीय नेता और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।
कांग्रेस का दामन थामने के बाद श्री माली ने एजीपी नेतृत्व के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा ‘‘ राज्य में एजीपी की स्थिति खराब है और पार्टी में बने रहने का कोई अर्थ नहीं है। एजीपी वर्तमान अध्यक्ष अतुल बोरा की अगुवाई में खत्म होने की दहलीज पर है।’’ एजीपी के भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से हाथ मिलाने के लिए भी श्री माली ने नाराजगी जाहिर की।


Download Android App
Download iOS App



