कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह से सख्त है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को राज्य के लोगों को चेतावनी देते हुए लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया है।
उपमुख्यमंत्री की यह चेतावनी कई शहरों में लोगों द्वारा बड़ी संख्या में लॉकडाउन के उल्लंघन के बाद आई है। उन्होंने कहा कि लोगों का सब्जी और घरेलू सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलना केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को बेअसर बना रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, लोगों को अपने रवैये में सुधार लाना चाहिए और अमेरिका, इटली व स्पेन में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या से सबक सीखना चाहिए। लोगों को अपनी जान को खतरे में डालकर लगातार काम कर रहे डाक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों पुलिस और सफाइकर्मियों के बलिदान का सम्मान करना चाहिए।
कोरोना वायरस को लेकर PM मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा
लोगों से सब्जियां खरीदने के लिए भीड़ नहीं बढ़ाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग गैरजिम्मेदाराना व्यवहार करेंगे और नियमों की अवहेलना करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पवार ने कहा कि सरकार वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी और नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 320 हो गई है जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में बुधवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या शहर में 167 तक पहुंच गई है। अच्छी बात यह है कि राज्य में अब तक 39 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इन स्वस्थ हुए लोगों में 14 मुंबई के हैं।


Download Android App
Download iOS App



