अजित पवार ने किया PM मोदी का शुक्रिया,कहा -हम एक स्थायी सरकार सुनिश्चित करेंगे

Summary :

अजित पवार ने टवीट किया, “धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री, हम एक स्थायी सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए कठिन मेहनत करेंगे।”

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई शुभकामनाओं पर रविवार को शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त किया कि वह राज्य के लोगों के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। 
प्रधानमंत्री ने शनिवार को अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी थी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने टवीट किया, ‘‘धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री, हम एक स्थायी सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए कठिन मेहनत करेंगे।’’ 


राकांपा के सूत्रों ने बताया कि यह ट्वीट इस बात का संकेत है कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे अजित पवार भाजपा को समर्थन को लेकर अपने कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं हैं। 

Desk Team