प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुये कहा कि उन्होने सपा को खड़ करने में खून पसीना एक कर दिया और आज उसी पार्टी के अध्यक्ष ने धुर विरोधी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन कर लिया। जिले के उतरौला मे पार्टी प्रत्याशी कुतबुद्दीन खान उर्फ डायमंड के पक्ष मे शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा ‘‘ मैने किसी को धोखा नही दिया।
मैने सिर्फ धोखा खाया है। सपा को मेरे भाई मुलायम सिह यादव और मैने बनाया है। पार्टी को खडा करने के लिए धरना प्रदर्शन किया। जेल गये और पार्टी के बैनर तले सघर्ष किया, तब जाकर सपा की दो दो बार सरकार बन सकी।’’ उन्होने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती सपा के संस्थापक मुलायम सिह यादव को गुण्डा बताती रही। उन्होने अपनी सरकार मे श्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ 156 मुकदमे और उनके खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज कराये।
जिन्होने सपा नेताओ का उत्पीडन किया। आज उन्ही से गठबन्धन कर अखिलेश ने महा पाप किया है। प्रसपा नेता ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी(सपा) लोहिया के विचारो से भटक गई है। इसलिए उन्होने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाया। भाजपा सरकार पर भी हमला बोलते हुये उन्होने कहा कि पांच साल पहले जनता से वादा करने वाली सरकार ने भी जनता को धोखा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो देश से भ्रष्टाचार को खत्म कर देगे लेकिन भ्रष्टाचार मे और बढोत्तरी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



