गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने आज दावा किया कि मतगणना के दिन सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और उनकी पार्टी की बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने आज यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस गुजरात की सभी 26 सीटों में से 10 से अधिक पर जीत हासिल करेगी।
इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा आणंद लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी भरतसिंह सोलंकी ने गुजरात में कांग्रेस के 14 से अधिक सीटे जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय तथा हाल के दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के लिए हुए एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। इस बार भी ऐसा ही होगा और कांग्रेस सरकार बनायेगी।


Download Android App
Download iOS App



