कोलकाता में सभी हुक्का बार बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि आरोप लगे हैं कि इनमें से कुछ बार का इस्तेमाल मादक पदार्थों के कारोबार के लिए किया जा रहा था। यह जानकारी महापौर फिरहाद हाकिम ने शुक्रवार को दी।
उन्होंने कहा कि चोरी-छिपे हुक्का बेचते पाए जाने पर बार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।
हाकिम ने कहा, “हुक्का बार में अवैध रूप से मादक पदार्थों के उपयोग के आरोप लगे हैं। युवा पीढ़ी को नशे की लत लग रही है। इसलिए सभी हुक्का बार को बंद करने का आदेश दिया गया है।”


Download Android App
Download iOS App



