Allu Arjun ने Andhra Pradesh और तेलंगाना में बाढ़ राहत के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

Summary :

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हाल ही में आई बाढ़ में हुए नुकसान से निपटने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। Allu Arjun ने बाढ़ राहत के लिए दिए 1 करोड़ रुपये Allu Arjun ने आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh) और तेलंगाना  में बाढ़ राहत के लिए दिए 1 करोड़ रुपये दिये हैं। बता दें कि बुधवार को, Allu Arjun ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ के कारण हुई…

Allu Arjun

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हाल ही में आई बाढ़ में हुए नुकसान से निपटने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं।

Allu Arjun ने बाढ़ राहत के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

Allu Arjun ने आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh) और तेलंगाना  में बाढ़ राहत के लिए दिए 1 करोड़ रुपये दिये हैं। बता दें कि बुधवार को, Allu Arjun ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ के कारण हुई तबाही और पीड़ा को देखकर मैं बहुत दुखी हूं। इस मुश्किल समय में, मैं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान कर रहा हूं, ताकि राहत कार्यों में मदद की जा सके। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Icon Star Allu Arjun returns to Hyderabad - Telugu News - IndiaGlitz.com

Andhra Pradesh : जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता एनटीआर जूनियर ने भी बाढ़ राहत के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए थे। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और पोस्ट में लिखा, “भारी बारिश के कारण तेलुगू राज्यों में आई बाढ़ को देखकर मैं बहुत प्रभावित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि तेलुगू लोग इस आपदा से जल्दी उबरें। मेरी ओर से, मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये प्रति राज्य दान कर रहा हूं ताकि राहत कार्यों में मदद की जा सके।”

When Allu Arjun shared he didn't get good movies for a while because he  wasn't considered good-looking | Telugu Movie News - Times of India

ज्ञात हो कि, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण 35 लोगों की मौत हो गई है, सड़कों को नुकसान पहुंचा है, रेल पटरियां जलमग्न हो गई हैं, और फसलें भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घटने लगा है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के चार जिलों- जयशंकर भूपलपल्ली, कोमराम भीम, मंचेरियल, और मुलुगू के लिए बुधवार को बारिश के लिए “येलो अलर्ट” जारी किया है।बाढ़ के पानी के घटने से राज्य सरकारें प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और भी तेज कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar