हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी) : धर्मनगरी में कांवड़ मेले के दौरान आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूर्य के पास बड़ा गोला साफ दिखाई दिया। ये गोला देखने में इंद्रधनुष की आकृति जैसा लग रहा था। धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। हरकी पैड़ी पर सुबह से ही देशभर से आए कांवड़िए गंगाजल भरने पहुंचे हुए थे। इसी बीच दोपहर को हरकी पैड़ी के ठीक ऊपर आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली, जब सूर्य के पास एक बड़ा गोला दिखाई दिया। ये गोलार्ध इंद्रधनुष आकृति जैसा था। देखते ही देखते सूर्य के चारों ओर बन रहे इस अनोखे गोले की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तेज चिलचिलाती धूप के बाद भी लोग अपने घरों की छत पर चढ़कर इस दृश्य को अपने मोबाइल कैद करते दिखे। इतना ही नहीं कुछ ही देर में आसमान का ये अद्भुत नजारा लोगों के व्हाट्सएप का स्टेट्स बन चुका था। —————————————–हरिद्वार में सूर्य के चारों ओर अद्भुत नजारे का खिंचा गया चित्र। (छायाः पंजाब केसरी)
धर्मनगरी में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा
Summary :
धर्मनगरी में कांवड़ मेले के दौरान आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूर्य के पास बड़ा गोला साफ दिखाई दिया।


Download Android App
Download iOS App



