Ambadas Danve: महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे 5 दिनों के लिए निलंबित

Summary :

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे( Ambadas Danve) को मानसून सत्र के दौरान भाजपा नेता प्रसाद लाड के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करने पर 5 दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। Highlights . Ambadas Danve पांच दिनों के लिए हुए निलंबित . भाजपा नेता प्रसाद लाड के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप Ambadas Danve पांच दिनों के लिए हुए निलंबित महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे(Ambadas Danve) को मानसून सत्र के दौरान भाजपा नेता प्रसाद लाड के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करने पर पांच दिनों…

Ambadas Danve

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे( Ambadas Danve) को मानसून सत्र के दौरान भाजपा नेता प्रसाद लाड के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करने पर 5 दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है।

Highlights
. Ambadas Danve पांच दिनों के लिए हुए निलंबित
. भाजपा नेता प्रसाद लाड के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप

Ambadas Danve पांच दिनों के लिए हुए निलंबित

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे(Ambadas Danve) को मानसून सत्र के दौरान भाजपा नेता प्रसाद लाड के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करने पर पांच दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि विधायी कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इससे पहले, लाड ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए अंबादास दानवे के इस्तीफे की मांग की थी।

Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे का  दावा, राज्य से हर रोज लापता हो रही हैं 70 महिलाएं | LatestLY हिन्दी

Ambadas Danve पर आरोप?

सदन में यह टकराव तब हुआ, जब विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और प्रसाद लाड ने एक-दूसरे के खिलाफ कथित तौर पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए आक्रामक रुख अपनाया।भाजपा विधायकों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हिंदुओं के खिलाफ बयान की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी।प्रसाद लाड ने लोकसभा में राहुल के भाषण का मुद्दा परिषद में उठाया था। उनकी टिप्पणी की निंदा करके बहस की शुरुआत की थी।

नाराज अंबादास दानवे उद्धव ठाकरेंची साथ सोडणार?, मराठवाड्यात पुन्हा राजकीय  भूकंप?|Ambadas Danve against chandrkant khaire a leader who insisted on  candidacy at the thackeray factions ...

प्रसाद लाड ने भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर के साथ मिलकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर दानवे, कांग्रेस विधायक भाई जगताप और अभिजीत वंजारी सहित अन्य ने कड़ी आपत्ति जताई।इस वजह से व्यवधान पैदा हुआ और परिषद को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar