BJP BJD Alliance: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल (बीजेडी) के गंठबंधन को लेकर कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
Highlights:
- अमित शाह का बड़ा बयान, ‘भाजपा-बीजेडी गठबंधन पर अभी कोई फैसला नहीं’
- गठबंधन पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया- शाह
- पटनायक के नेतृत्व में साझेदार के रूप में चुनाव लड़ेंगे- शाह
गठबंधन पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया- शाह
अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ”गठबंधन पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। भाजपा अध्यक्ष अंतिम फैसला लेंगे। हालांकि, यह निश्चित है कि हम ओडिशा में अपनी ताकत में वृद्धि करने जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ओडिशा के लोगों के प्यार और स्नेह को महसूस और स्वीकार करते हैं।”
पटनायक के नेतृत्व में साझेदार के रूप में चुनाव लड़ेंगे- शाह
ओडिशा की लोकसभा सीटों के साथ-साथ राज्य विधानसभा में भी भाजपा की सीटें कई गुना ज्यादा बढ़ जाएंगी। अमित शाह ने आगे कहा, यदि गठबंधन होता है, तो हम ओडिशा सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व में साझेदार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। अगर हमें अकेले लड़ना पड़ा, तो हम सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे।
‘भाजपा और बीजेडी गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही’
गौरतलब है कि ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन ने पहले कहा था कि भाजपा और बीजेडी गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



