आंध्र प्रदेश : गणेश विसर्जन के दौरान TDP और YSRCP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 7 लोग घायल

Summary :

टीडीपी के स्थानीय नेता शारदा का आरोप है कि वाइएसआरसीपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके फर्नीचर और छह वाहनों में आग लगा दी।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प हुई। सोमवार को हुई इस घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। टीडीपी के स्थानीय नेता शारदा का आरोप है कि वाइएसआरसीपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके फर्नीचर और छह वाहनों में आग लगा दी।
बापटला डीएसपी ए श्रीनिवास राव ने बताया, ‘वाइएसआरसीपी और टीडीपी के दोनों समूहों के बीच झड़प हुई, दोनों समूह गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक-दूसरे से टकरा गए। झड़प में सात लोग घायल हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’
गौरतलब है कि सोमवार को कोप्परू गांव में गणपति विसर्जन के दौरान वाइएसआरसीपी और टीडीपी कार्यकर्ता आपस में टकरा गए। इस चीज़ को लेकर उनमें बहस हो गई। देखते ही देखते बहस ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। घटना में दोनों समूह के 7 लोग घायल हो गए।

Desk Team