Andhra Pradesh : बारिश के बाद खराब हुए हालात, नौसेना ने बचाई 22 लोगों की जान

Summary :

Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के बाद कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में भारतीय नौसेना आंध्र प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। नौसेना के मुताबिक यहां एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) तैनात किए गए हैं। नौसेना की मदद से विभिन्न इलाकों में फंसे हुए 22 लोगों को बचाया गया है। Andhra Pradesh : बारिश के बाद खराब हुए हालात आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति के कारण स्थानीय प्रशासन से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर, भारतीय नौसेना के विमान, बाढ़ राहत दल (एफआरटी)…

Andhra Pradesh Flood News

Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के बाद कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में भारतीय नौसेना आंध्र प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। नौसेना के मुताबिक यहां एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) तैनात किए गए हैं। नौसेना की मदद से विभिन्न इलाकों में फंसे हुए 22 लोगों को बचाया गया है।

Andhra Pradesh : बारिश के बाद खराब हुए हालात

आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति के कारण स्थानीय प्रशासन से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर, भारतीय नौसेना के विमान, बाढ़ राहत दल (एफआरटी) और विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान की गोताखोरी टीमों को तैनात किया गया है। यह टीमें मानवीय सहायता और आपदा राहत का कार्य कर रही हैं। नौसेना के मुताबिक प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव कार्यों को अंजाम देने के लिए कुल चार हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान तैनात किया गया है। नौसेना ने यहां दो एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर और दो चेतक हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

100 NDRF teams deployed in 71 locations across India to deal with floods |  India News - Times of India

Andhra Pradesh : नौसेना के मुताबिक जहां फंसे हुए लोगों को खतरनाक स्थिति से बाहर निकाल गया है। वहीं अत्यधिक पानी बढ़ जाने के कारण फंसे हुए व्यक्तियों के लिए 1000 किलोग्राम से अधिक भोजन हवाई मार्ग से एयर ड्रॉप किया गया है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश में बचाव प्रयासों को बढ़ाने के लिए 10 एफआरटी भी तैनात किए गए हैं। आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अतिरिक्त नौसेना कार्य दल और संबंधित उपकरणों के साथ बचाव दल को स्टैंडबाय रखा गया है।

119 NDRF teams deployed for rescue, relief operations in flood-hit areas |  India News - Times of India

Andhra Pradesh : गौरतलब है कि बीते दिनों केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। तब वहां भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) का इस्तेमाल किया गया था। एएलएच को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए भी तैनात किया गया था। वायनाड में राहत एवं बचाव प्रयासों को मजबूत करने के लिए, कालीकट के तटरक्षक वायु एन्क्लेव से उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) बचाव कार्यों में बेहतर हवाई सहायता के लिए भी तैनात था। वहीं अब हवाई मार्ग से राहत सामग्री को गिराने के लिए आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Abhishek Kumar