आंध्र प्रदेश में 13 दिन के अंतराल के बाद पुनः एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आए जिससे शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,45,216 हो गई। राज्य के चार जिलों में संक्रमण के हजार से अधिक मामले आए जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 10,276 नए मामले सामने आए।
इसके अलावा, शनिवार की सुबह नौ बजे तक पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 से 97 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोविड-19 के 3,189 मरीजों की मौत हो चुकी है। ताजा बुलेटिन में कहा गया कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 8,593 मरीज ठीक हो गए। राज्य में अभी 89,389 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 2,52,638 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 63,631 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे अब तक संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 22,22,577 हो गयी है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 69,878 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 29,75,701 हो गयी है। हालांकि, 21 अगस्त को 63,631 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 945 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 5,302 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 6,97,330 सक्रिय मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



