देहरादून : थाना प्रेम नगर पुलिस ने स्व वित्त पोषित शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति घोटाले के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर देहरादून पर कतिपय स्व वित्त पोषित संस्थाओं एवं जनपद के अन्य संस्थाओं द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्र छात्राओं के संस्थाओं में फर्जी प्रवेश दर्शा कर फीस प्रतिपूर्ति के रूप में समाज कल्याण विभाग से करोड़ों रुपए की धनराशि का गबन करने के संबंध मे जांच के बाद एसआईटी के 4 फरवरी 2019 को कतिपय वित्त पोषित शिक्षण संस्थाओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वर्तमान में उक्त मुकदमे की जांच निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी प्रभारी एसआईएस शाखा देहरादून द्वारा की जा रही है। विवेचक निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति घोटाले के मुख्य आरोपी जगमोहन सैनी पुत्र रामनाथ निवासी मांडू वाला फरीदपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 31 वर्ष को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आज गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त जगमोहन मानव प्राइवेट आईटीआई कॉलेज हरबर्टपुर विकासनगर में बतौर चेयरमैन के पद पर है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी एसआईएस शाखा देहरादून, एसआई केसवानंद पुरोहित, एसआई मनोज नेगी, एसआई दयाल सिंह शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



