मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुमित्रा बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और अपने क्षेत्र में विकास न होने से नाराज हैं।
मंत्री अरविंद भदौरिया ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सुमित्रा देवी का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने सुमित्रा देवी से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा।
उसके बाद भी सुमित्रा देवी का यही कहना था कि उन्होंने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार किया जाए। इसलिए उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सुमित्रा देवी ने बुरहानपुर के नेपानगर से विधानसभा का चुनाव वर्ष 2018 में जीता था।
SC में यूपी पुलिस का बयान : फर्जी नहीं था विकास दुबे का एनकाउंटर, पूरे घटनाक्रम की दी डिटेल जानकारी
पिछले दिनों कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।
शिवराज सरकार ने उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया है। लोधी के कांग्रेस छोड़ने के बाद से इस बात की चर्चा लगातार चल रही थी कि कांग्रेस के कुछ और विधायक सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी बीच नेपानगर की विधायक सुमित्रा देवी ने इस्तीफा दे दिया। इस तरह कांग्रेस के इस्तीफा देने वालीे विधायकों की संख्या 24 हो गई है। आगामी समय में अब 26 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना तय है।


Download Android App
Download iOS App



