रुड़की : हरिद्वार जिले में जहरीली शराब से उपजा गम और मातम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई और रुड़की सिविल अस्पताल में एक और मरीज भर्ती हुआ। अब मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। मरीज का नाम चौपाल पुत्र मेघवाल निवासी मानकपुर आदमपुर थाना झबरेड़ा है।
हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं जहरीली शराब के चलते एम्स ऋषिकेश में भर्ती सेठपाल पुत्र छोटा निवासी बिंदु खड़क 55 वर्ष की मंगलवार को मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने जहरीली शराब के मामले में एक दवा सप्लाई करने वाले कारोबारी के गोदाम पर छापा मारकर आइसो प्रोफाइल अल्कोहल भी बरामद किया है।
यह केमिकल 10 दिन पहले इसी गोदाम से किसी फर्म के नाम भेजा गया था। इस संबंध में पुलिस ने गोदाम स्वामी को भी हिरासत में लिया है। बताया गया है कि यह केमिकल मेडिसिन के बनाने में काम आता है। अभी तक पुलिस ने गोदाम की डीबीआर को भी कब्जे में ले लिया है। गोदाम को फिलहाल सीज कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



