तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने भ्रष्टाचार खत्म करने और पारदर्शी प्रशासन में उच्च मानदंड स्थापित करने के लिए राज्य के लोगों से सरकार के साथ काम करने की अपील की है। केसीआर ने रविवार को कहा कि सरकार ने स्थानीय निकायों के कामकाज को पुन: परिभाषित करने के बाद पंचायती राज अधिनियम लागू किया और यह नया ‘नगरपालिका अधिनियम’ लागू करने पर विचार कर रही है।
साथ ही, सरकार ने राजस्व कानून पर नये सिरे से विचार करने और इसकी समीक्षा करने का भी फैसला किया है। यहां तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार और लोगों के साझा प्रयास के साथ किया जाने वाला कोई भी सुधार एक हकीकत बन जाएगी और सफल भी होगी।

राव ने कहा, “मैं पंचायती राज, नगरपालिका एवं राजस्व से जुड़े नये कानूनों को सफलतापूर्वक लागू करने में लोगों से व्यापक हिस्सेदारी का आग्रह करता हूं। लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में इन तीन विभागों से जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा, “अगर हम सब मिल कर पूरी दृढ़ता के साथ इन तीन विभागों से भ्रष्टाचार हटा सके तो हम प्रशासनिक तंत्र एवं संस्थाओं में लोगों का भरोसा और उसके प्रति सम्मान पैदा कर सकेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



