हत्या की साजिश रच रहे नक्सली संगठन TSPC दो शूटर समेत एरिया कमांडर गिरफ्तार

Summary :

एरिया कमांडर निशांत हजारीबाग चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा है और ठेकेदारों, कोयला व्यवसायियों तथा ईंट भट्ठा के मालिकों से भय दिखाकर लेवी की वसूली कर रहा है।

चतरा : चतरा जिला पुलिस ने शनिवार को नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर निशांत सहित दो शूटरों को लोबगा हर्षनाथपुर के जंगलों से धर दबोचा। 
सिमरिया के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) बच्चन देव कुजूर ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर और शूटरों के पास से एक ऑटोमेटिक लोडेड पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 6400 रुपये नगद बरामद किया गया है। सिमरिया एसडीपीओ बच्चन देव कुजुर और टंडवा एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने संयुक्त रूप से सिमरिया थाना में पत्रकारों को प्रेस वार्ता में कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि विगत दिनों यह सूचना प्राप्त हो रही थी की टीएसपीसी के एरिया कमांडर निशांत हजारीबाग चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा है और ठेकेदारों, कोयला व्यवसायियों तथा ईंट भट्ठा के मालिकों से भय दिखाकर लेवी की वसूली कर रहा है। 

Desk Team