मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय पर सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को मोहर्रम के जुलूस पर हुए पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसमें उपद्रवियों ने तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया। अब स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है।
शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘सोमवार देर रात को मोहर्रम के जुलूस के दौरान नई सड़क नाथवाड़ा पर अज्ञात लोगों ने अचानक जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।’’ उन्होंने बताया, ‘‘इसी बीच अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ एवं आगजनी शुरू कर दी। इस आगजनी एवं तोड़फोड़ में तीन मोटरसाइकिल नष्ट हो गए।’’
उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, उत्तरी मुंबई सीट से लड़ा था लोकसभा चुनाव
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के सरंक्षण में जुलूस को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ शाजापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।’’ उन्होंने बताया कि शहर में अब स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है और शांति है।


Download Android App
Download iOS App



