नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि ‘भौतिक सुख में बढ़ोतरी होने के बावजूद हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है’। भागवत द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है और अब उनके इस बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने संघ प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भागवत को हमें बताना चाहिए कि हर कोई आंदोलन क्यों कर रहा है?

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, ” इंडिया, 2020 में आपका स्वागत है: यह इतना बुरा है कि बीजेपी के वैचारिक अभिभावक अब इसे अनदेखा नहीं कर सकते। भागवत को हालांकि यहां नहीं रुकना चाहिए, उन्हें हमें बताना चाहिए कि हर कोई आंदोलन क्यों कर रहा है? यह निश्चित रूप से “5 मिलियन टन अर्थव्यवस्था” के खिलाफ तो नहीं है। ठीक है ना अमित शाह?
थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना वायरस का कहर, 1,600 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत
बता दें गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भागवत ने कहा कि जो राजनीतिक दल सत्ता में नहीं हैं, वे भी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बावजूद हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है’। संघ प्रमुख इस दौरान ‘वर्तमान विश्व परिदृश्य में भारत की भूमिका’ विषय पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में कट्टरता, हिंसा और आतंकवाद बढ़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



