असम के गोलाघाट जिला में एक चाय बागान में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग बीमार हो गए। यह मामला गोलाघाट के सालमीरा टी एस्टेट में गुरुवार रात का है। गोलाघाट के अतिरिक्त उपायुक्त धीरज ने आईएएनएस से कहा, ‘हमें गोलाघाट सिविल अस्पताल में 12 शव मिले। इनके अलावा, टी एस्टेट से लगे क्षेत्रों से भी लोगों के मरने की खबरें आई हैं।’
उन्होंने कहा कि 27 अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एस्टेट में गुरुवार रात कई लोगों ने एक दुकानदार से शराब खरीदकर पी थी। उनमें से कई लोग तो तुरंत बीमार पड़ गए और कई लोग अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं। उन्होंने पुलिस और अवैध शराब विक्रेताओं में मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



