असम के तिनसुकिया जिले के पेंगेरी-डिगबोई रोड पर बोरपाथर इलाके में भारतीय सेना, असम पुलिस और संदिग्ध आतंकवादियों के सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर में ख़त्म हो गई। डिफेंस पीआरओ-गुवाहाटी का कहना है कि मुठभेड़ सुबह करीब 9.20 बजे शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
डिफेंस पीआरओ ने एएनआई को बताया कि मुठभेड़ सोमवार सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई, जो अभी भी जारी है। रक्षा बलों ने पूरी तरह से इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने बड़े धमाके की आवाज सुनी है।
Chhattisgarh: पुलिस कॉन्सटेबल ने गोली चलाकर की सुसाइड, 10 महीने पहले ही हुआ था तैनात
प्रवक्ता के अनुसार पेंगेरी-डिग्बोई रोड को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है तथा असम पुलिस समेत अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में तैनात किया गया है। बता दें कि असम में खास तौर पर तिनसुकिया जिले में उग्रवादी संगठन उल्फा काफी सक्रिय है। यहां पहले भी सेना की टुकड़ियों को निशाना बनाया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



