असम विधानसभा चुनाव के दो चरणों पर मतदान संपन्न हो चुका है, वहीं तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 6 अप्रैल को होना है। असम चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पिछले दोनों चरणों में बीजेपी आगे है। और मुझे विश्वास है, बीजेपी 3 चरण में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को बोलते हुए कहा, ऐसे लोग हो सकते हैं जो बीजेपी को वोट नहीं देना चाहते, लेकिन पूरे असम में बीजेपी और बीजेपी सरकार के बारे में कोई भी बुरा नहीं बोलता। दोनों चरण 1 और 2 में बीजेपी अग्रणी है। मुझे विश्वास है, बीजेपी 3 चरण में भी अच्छा करेगी।
उन्होंने कहा, असम में NDA का सामूहिक नेतृत्व है। सर्बानंद सोनोवाल जी मुख्यमंत्री हैं इसलिए किसी और मुख्यमंत्री की चर्चा चुनाव में करना उपयुक्त नहीं होता। जब मुख्यमंत्री है तो घोषित करना क्यों?
उन्होंने कहा, जहां तक राहुल गांधी के 5 विषयों का सवाल है। पहले के चुनावों को उठाकर देखें राहुल गांधी ने जो वादा किया वो कांग्रेस की सरकारों ने पूरा किया क्या? दुख है कि राहुल गांधी बदरुद्दीन अजमल जैसे सांप्रदायिक आदमी को असम की संस्कृति से जोड़ने का असफल प्रयत्न करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



