असम के तिनसुकिया जिले में ‘ऑयल इंडिया’ के जिस बागजान कुएं में पिछले 16 दिनों से गैस के अनियंत्रित रिसाव के बाद भीषण आग लगी थी उस आग पर दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। यह जानकारी ऑयल इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
उन्होंने कहा कि फिलहाल कुएं के मुहाने पर बहने वाली गैस ही जल रही है। कंपनी के सार्वजनिक मामलों के वरिष्ठ प्रबंधक जयंत बोरमुडोई ने बताया कि बगजान में स्थित कुएं के आसपास लगी आग बुझा ली गई है। कंपनी ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने और आम लोगों को नुकसान से बचाने के लिए 1.5 किलोमीटर के दायरे को ”रेड जोन” घोषित किया है।
प्रियंका ने UP सरकार पर साधा निशाना, बोलीं -शिक्षक भर्ती घोटाले में जवाब दें CM योगी
उन्होंने कहा, ”अब केवल कुएं के मुहाने पर बहने वाली गैस ही जल रही है। हमने 1.5 किमी के दायरे वाले क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया है ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति वहां न जाए।” अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को गैस कुएं में लगी भीषण आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिये अगले दो दिन में अमेरिका और कनाडा के तीन और विशेषज्ञ असम पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सिंगापुर की अलर्ट डिजास्टर कंट्रोल नामक कंपनी के तीन विशेषज्ञ गैस रिसाव को रोकने के लिये सोमवार से काम कर रहे हैं।
बोरमुडोई ने कहा कि पिछले 16 दिन से इस कुएं से गैस निकल रही थी और मंगलवार दोपहर इसमें आग लग गई, जिसमें दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुरलोव गोगोई और तिखेश्वर गोहेन के रूप में हुई है। दोनों कंपनी के अग्निशनम सेवा विभाग में सहायक ऑपरेटर थे।


Download Android App
Download iOS App



