सावधान! बर्फबारी से अटल टनल का रास्ता बंद, आज भी IMD का अलर्ट जारी, देखें ताजा अपडेट

Summary :

Atal Tunnel Route Closed: पूरे देश में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बड़ा बदलाव होते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी है। हिमाचल में स्नो फॉल को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने नेहरू कुंड से साउथ पोर्टल तक अटल टनल की तरफ गाड़ियों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। रविवार को हुई बर्फबारी ने वहां पहुंचे हजारों सैलानियों की परेशानियों को बढ़ा दी थी। इस दौरान वहां करीब 1000 से ज्यादा वाहनों में लगभग 5000 पर्यटक सड़क पर फंस गए…

Atal Tunnel Route Closed: पूरे देश में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बड़ा बदलाव होते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी है। हिमाचल में स्नो फॉल को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने नेहरू कुंड से साउथ पोर्टल तक अटल टनल की तरफ गाड़ियों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। रविवार को हुई बर्फबारी ने वहां पहुंचे हजारों सैलानियों की परेशानियों को बढ़ा दी थी। इस दौरान वहां करीब 1000 से ज्यादा वाहनों में लगभग 5000 पर्यटक सड़क पर फंस गए थे. लेकिन प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान के तहत सभी को सुरक्षित मनाली पहुंचाया।

Atal Tunnel Route Closed: पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

Atal Tunnel Route Closed
Atal Tunnel Route Closed (Source: Social Media)

भारी बर्फबारी को लेकर डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि भारी बर्फबारी से सड़कों पर बर्फ जम गई. जिस वजह से फिसलन वाले रास्तों पर गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया था। कई पर्यटकों को अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि अटल टनल के साऊथ पोर्टल के पास भारी बर्फ देखा गया है। इसलिए इस रास्ते को
अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

Atal Tunnel Route Closed News: अगले आदेश तक न जाएं अटल टनल की तरफ

Atal Tunnel Route Closed News
Atal Tunnel Route Closed News (Source: Social Media)

इस बीच, मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर इलाके में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। प्रशासन ने सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि जब तक मौसम और सड़कों की स्थिति सामान्य न हो जाए, तब तक वे अटल टनल और सोलंग वैली की ओर न जाएं। हालांकि, अभी कई राज्यों के मौसम में अचानक बदलाव हुए हैं.कहीं तेज बारिश तो कहीं तेज धूप से लोग परेशान हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी कुछ दिनों के अंदर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी पर लगेगा ‘ब्रेक’! Delhi से Bihar तक झमाझम बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।