ऋषिकेश : बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी रामअचल राजभर ने कहा कि आज विभाजनकारी शक्तियों से हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही गरीब दलित लोगों का उद्धार कर सकती है जो कि गरीबों की पार्टी है यह बात राम अचल राजभर ने देहरादून मार्ग पर एक मंडप में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी के लिए भाजपा सांप नाथ व दूसरी कांग्रेस नाग नाथ के समान है जो कि दलितों गरीबों के साथ देश का कभी भला नहीं कर सकते यह दोनों पार्टियां दलितों को आपस में लड़वाने का ही कार्य करती रही हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे अधिक वर्षों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ही है जिसने कभी दलितों की चिंता नहीं की तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने देश को छोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दलितों को अपने वोट के अधिकार का एहसास हो जाएगा उस दिन बहुजन समाज पार्टी ही देश पर राज करेगी उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने ही देश को संविधान देकर दलितों को सम्मान दिए जाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के बावजूद भी हालत में दलितों को उत्पीड़न की जिंदगी से जीना पड़ा है। जिसके मूल में कांग्रेस का दलितों को वोट बैंक बना कर रखना रहा है बहुजन समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री सीपी सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोपाल लोकसभा के उम्मीदवार सुभाष चौधरी सरवत करीम अंसारी हरिद्वार लक्ष्मण सिंह, नत्थू सिंह ने जहां अपने विचार व्यक्त किए वही लल्लन राजभर, प्रदीप कुमार परमेश्वर राजभर ,शैलेंद्र गुप्ता, राम बदन साहनी के केशव में आईडीपीएल से देहरादून मार्ग पर कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल तक रैली निकालकर प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर का भव्य स्वागत किया।


Download Android App
Download iOS App



