मसूरी : अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की 88 वें शहादत दिवस पर इप्टा मसूरी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर देश की भावी पीढ़ी का आहवान किया गया कि उनके जीवन से प्रेरणा लें। कार्यक्रम के दौरान इप्टा के साथियों ने जनगीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुलड़ी स्थित भगत सिंह चौक पर इप्टा द्वारा भगत सिंह शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव ने देश की आजादी के साथ ही समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भगत सिंह चौक का सौंदर्यीकरण किया जायेगा और यहां पर लगे बिजली के खंबें को हटाया जायेगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि शहीद भगत सिंह राजगुरू व सुखदेव ने भारत को अग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने का संकल्प लिया था। गरम दल बना कर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लगातार कार्य किए जिस पर उन्हें पकड़ा गया और आज के दिन भगत सिंह सहित उनके साथी सुखदेव व राजगुरू को भी फांसी दी गई।
लेकिन उनके द्वारा किए गये कार्यों का इतना प्रभाव पड़ा कि आखिर अग्रेजों को देश आजाद करने पर मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर पालिका सभासद सुरेश थपलियाल, अनीता सक्सेना, सुधीर डोभाल, बिजेंद्र पुंडीर, हिलदारी संस्था, सहित आरपी बडोनी, प्रेम खंडूरी, सोबन सिंह, रमेश जायसवाल, ममता राव, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



