पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए 100 दिवसीय रोजगार कार्यक्रम में राज्य ने पहला पुरस्कार हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बांकुड़ा और कूच बिहार इस ग्रामीण रोजगार योजना को लागू करने में भारत के जिलों में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘आपको बताते हुए मुझे बेहद हर्ष हो रहा है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की घोषणा के अनुसार पश्चिम बंगाल ने लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने और उनके संवर्धन की योजना 100 दिवसीय रोजगार कार्यक्रम के लिए पहला पुरस्कार हासिल किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बांकुड़ा और कूचबिहार जिलों को पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का क्रमश: पहला और दूसरा पुरस्कार मिला है। कुल्पी का बाबरमहल जीपी (ग्राम पंचायत), दक्षिण 24 परगना को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार मिला है।’’ बनर्जी ने कहा कि यह ‘‘राज्य, जिले, ग्राम पंचायत और ग्राम स्तर से लेकर लगातार निगरानी के स्तर पर समूची टीम के समर्पण, कड़ी मेहनत और नए कार्यों का नतीजा है।’’ उन्होंने अधिकारियों को उनके कार्य के लिए बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



