पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद अब दीदी (ममता बनर्जी) ने श्री मोदी और उनकी टीम को हराकर बता दिया है कि आने वाले वक्त में सत्ता से उनकी विदाई पक्की है।
श्री सिंह ने रविवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, योगी आदित्यनाथ और भाजपा के तमाम सांसद, मंत्री वोट मांगते हुए बंगाल में घूम रहे थे। जिन्हें देश में कोरोना से लड़ने के लिए काम करना था वो चुनाव में व्यस्त थे। उन्हें चिता की चिंता नहीं थी, चुनाव की चिंता थी। इन चुनाव के परिणामों से स्पष्ट हो गया कि जनता ने अपने वोट की ताकत से भाजपा कोसबक सिखाया है और आगे भी अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में जनता भाजपा का बोरिया बिस्तर बांधने का काम करेगी।उन्होने कहा कि बंगाल के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि बांटने और नफरत फैलाने वाली राजनीति हार चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



