Bengaluru: मरीज की हुई बेरहमी से पिटाई, CCTV से हुआ खुलासा

Summary :

सीसीटीवी फुटेज में कैद, बेंगलुरु अस्पताल में मरीज की पिटाई

बेंगलुरु के एक रिहेब सेंटर में मरीज को बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। CCTV फुटेज में देखा गया कि मरीज को डंडे से मारा गया और अन्य लोग यह सब देखते रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों में मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, ऐसी ही एक चौकाने वाली घटना बेंगलुरु से सामने आ रही है। इलाके के पास के रिहेब सेंटर में पहले एक मरीज को निर्मम तरीके से घसीटा गया और उसके बाद उसको पीटा भी गया। इस बात से लोगों में गुस्सा बढ़ गया, जिसके बाद मामले को पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। CCTV फुटेज में भी यह देखा गया कि उपचार करवा रहे एक आदमी को कमरे में बंद किया गया और बेहरमी से पहले तो घसीटा गया और उसके बाद उसको पीटा गया।

Telangana: कार में दम घुटने से दो बच्चियों की मौत, माता-पिता रहे हादसे से अनजान

डंडे से किया हमला

बताया जा रहा है कि यह मामला बेंगलुरु से 30 किलोमीटर दूर नेलमंगला ग्रामीण के एक निजी पुर्नवास सुविधा का है। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले एक आरोपी ने मरीज पर डंडे से हमला किया और बाकि लोग यह सब होते हुए देख रहे थे। वीडियो जैसे आगे बढ़ी तो देखा गया की दूसरे आदमी ने डंडा उठाया और मरीज को मारने लगा। पुलिस के मुताबिक यह हादसा पहले का है, लेकिन वीडियो अभी सामने आई है। हमले में मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी वीडियो में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने खंजर से केक काटते हुए देखा, जिसके बाद उनपर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत FIR दर्ज की गयी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।