Bharuch Ankleshwar Rape Case : गुजरात के भरूच से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है जहां 63 वर्षीय ट्यूशन टीचर पर 13 वर्षीय लड़की के साथ रेप व उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अंकलेश्वर तहसील का है। पुलिस से आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Bharuch Ankleshwar Rape Case : पेट दर्द ने खोला राज

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची ने घर में बताया कि कि उसे पेट दर्द हो रहा है। आरोपी ने बच्ची को डरा रखा था। बच्ची इस कदर सहमी हुई थी कि उसने महीनों तक यह राज अपने दिल में दबाए रखा लेकिन जब उसे अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।
63 Year Old Tuition Teacher : डॉक्टर की जांच में हुआ खुलासा

जब बच्ची को लगातार पेट में दर्द रहने लगा तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए. महिला डॉक्टर ने जब जांच की तो रिपोर्ट देखकर सब दंग रह गए. मासूम करीब डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी. परिजनों के बार-बार पूछने पर छात्रा फूट-फूट कर रोने लगी और टीचर की पूरी करतूत बयां कर दी.
जानकारी में सामने आया कि आरोपी बच्ची को एक्स्ट्रा क्लास में अपने पास बुलाया करता था। जहां वह उसे अपनी हवास का शिकार बनाता था।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता आरोपी टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। 63 वर्षीय आरोपी पिछले चार साल से कोचिंग दे रहा था। आरोपी 4 साल से छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। वह ‘एक्स्ट्रा क्लास’ के नाम पर हर रविवार को अकेले अपने पास बुलाता था। इसी दौरान उसने बच्ची की मासूमियत का फायदा उठाते हुए उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
Bharuch Rape Case News : पुलिस की कार्रवाई और पॉक्सो एक्ट
बता दें, बच्ची की मां की शिकायत पर अंकलेश्वर बी डिवीजन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं थानाध्यक्ष शुभेंदु फुलतरिया ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पीड़ित बच्ची को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
यह भी पढ़ें – देवर के प्यार में पगाल थी भाभी, पति से रहती थी अलग! शादी तय होने के बाद फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड


Download Android App
Download iOS App




