छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी छात्रों का दमन कर रही है और अब इस सरकार का जाने का वक्त आ गया है। बघेल ने आज रायपुर के पुलिस परेड मैदान में स्थित हेलीपैड में संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में और अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ जो हुआ, उससे साफ है कि बीजेपी सरकार लगातार छात्रों का दमन कर रही है।
एक खास छात्र यूनियन जेएनयू से दुर्भावना रखती है : संजय राउत
मुख्यमंत्री ने कहा, “बीजेपी को याद होना चाहिए कि जब भी उनकी सरकार बनी है, ऐसे ही छात्र आंदोलन के माध्यम से बनी है। चाहे वह 1974 का आंदोलन हो या 1980 का आंदोलन हो।” उन्होंने कहा, “वह (बीजेपी) जिन छात्रों के बदौलत सत्ता में आए हैं, आज उन्हीं को कुचलने में लगे हैं। अब इनके जाने का वक्त आ गया है।” बघेल दिल्ली स्थित जेएनयू में रविवार शाम हुई हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



