महाराष्ट्र में 6126 और पक्षियों की मौत हो गई जिनमें अधिकतर मुर्गियां हैं। राज्य सरकार ने सोमवार को बताया कि उनके नमूनों को एवियन इन्फ्लुएंजा की जांच के लिए भेजा गया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इन पक्षियों की मौत रविवार को हुई जिनमें से 6119 पक्षी पॉल्ट्री पक्षी हैं।
सरकार ने कहा कि छह अन्य पक्षियों की भी मौत हुई है जिनमें तोते और एक कौवा भी शामिल है। राज्य के कुछ जिलों में बर्डफ्लू के मामले सामने आए हैं। सरकार ने कहा कि नमूनों को जांच के लिए भोपाल और पुणे स्थित संस्थानों को भेजा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



