पणजी : गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) के अध्यक्ष सुभाष वेलिंगकर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी पार्टी के विधायकों के उसके खेमे में शामिल होने से ‘‘कांग्रेस जनता पार्टी’’ बनती जा रही है।
तटीय राज्य में नेता प्रतिपक्ष चंद्रकात कावलेकर की अगुवाई में कांग्रेस के 10 विधायक बुधवार रात भाजपा में शामिल हो गए। इसी के साथ 40 सदस्यीय विधानसभा में विपक्षी पार्टी के महज पांच विधायक रह गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख वेलिंगकर ने कहा, “भाजपा ने अपना वैचारिक आधार खो दिया है।
यह अब वह पार्टी नहीं रह गई जो विचारधारा का सम्मान करती है। यह कांग्रेस जनता पार्टी बन गई है।” वेलिंगकर ने कहा, “गोवा विधानसभा में भाजपा के कुल 27 विधायकों में 18 मूल रूप से कांग्रेस के थे।” साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले दो साल में चार बार “दल-बदल’’ करवाया है।


Download Android App
Download iOS App



