भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष सोमवार को राज्य भाजपा इकाई की बैठक में भाग लेने गुजरात जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय-स्तर की समन्वय बैठक में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों नेता भाग ले सकते हैं।
नड्डा और संतोष राज्य पार्टी के कामकाज को लेकर एक बैठक में भाग लेने के लिए गुजरात भाजपा मुख्यालय जाएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य इकाई के प्रमुख सी.आर. पाटिल भी बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पांच से सात जनवरी के बीच गांधीनगर में समन्वय बैठक का आयोजन किया जा रहा है।आरएसएस के साथ जुड़े अन्य तमाम संगठनों के नेता भी इस तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



