त्रिपुरा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उतारा नया चेहरा

Summary :

प्रदेश बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने प्रधानाध्यापिका मिमी मजूमदार को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतारने का निर्णय कल रात को लिया।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने त्रिपुरा के बदरघाट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में नया उम्मीदवार उतारा है जबकि कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपने पुराने उम्मीदवारों को ही यह मौका दिया है। इसी के साथ राज्य के सभी तीन प्रमुख राजनीतिक दलों ने बदरघाट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 
बीजेपी ने उपचुनाव में नए चेहरे के रूप में एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को उतारा है। प्रदेश बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने प्रधानाध्यापिका मिमी मजूमदार को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतारने का निर्णय कल रात को लिया। इसके साथ ही बीजेपी ने तीन अन्य राज्यों के राज्य में तीन अलग-अलग विधानसभाओं के उपचुनाव और दो राज्यसभा सीटों उप-चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की। 
बीजेपी प्रवक्ता नवेन्दु भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘मिमी मजूमदार पार्टी की एक बहुत ही शिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुना गया है। पहले त्रिपुरा में चुनाव लड़ना पारिवारिक पृष्ठभूमि पर निर्भर करता था लेकिन विप्लव कुमार देव ने पिछले विधानसभा चुनावों में इस परंपरा को तोड़ दिया।’’ 
इस बीच, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए रतन दास को उम्मीदवार बनाया किया है, जिन्होंने फरवरी 2018 के उपचुनाव में बदरघाट से चुनाव लड़ा था। माकपा के बुलटी करमाकर को अपना उम्मीदवार बनाया है राज्य में उपचुनाव 23 सिंतबर को होगा और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है।

Desk Team