दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विरुद्ध कथित तौर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ठाकरे की जांच में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और वह मुंबई में अपने आधिकारिक आवास से व्यक्तिगत आवास की ओर जाते हुए समर्थकों से मिलने लगे थे।
शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे द्वारा बगावत करने के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच, इस्तीफा देने का प्रस्ताव देने के बाद ठाकरे, दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ से बांद्रा स्थित पारिवारिक आवास ‘मातोश्री’ चले गए। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को नारे लगाते और मुख्यमंत्री तथा उनके परिवार पर फूल बरसाते देखा गया।
इस दौरान उन्होंने मास्क लगाया था और मातोश्री के पास उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ठाकरे के विरुद्ध मालाबार हिल पुलिस थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।’’


Download Android App
Download iOS App



