2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसलिए बीजेपी ने तीसरी बार क्लीन स्वीप करने के लिए उत्तराखंड में मेगाप्लान तैयार किया है। जल्द ही इस प्लान का इम्पलीमेंटेशन भी शुरू कर दिया जाएगा। बीजेपी के मेगाप्लान का मुख्य प्वाइंट होगा गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनाई गई रणनीति। दरअसल हाल ही में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की मीटिंग हुई।
बात दें पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख से भी नीचे पन्ना टीमें गठित करने का प्रयोग किया था। जिसके बाद एक बार फिर बीजेपी सत्तारूढ़ होने में कामयाब रही। लोकसभा चुनाव में पूरे देश में ये फार्मूला अपनाया जाएगा। उत्तराखंड में भी टीमें गठित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
30 जनवरी के बाद मेगाप्लान पर काम
इस मेगाप्लान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने बताया कि मेगाप्लान के तहत सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में खेल महाकुंभ आयोजित करेंगे। जिसमें हर प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो रहे हैं। पार्टी इस दिन हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100 से अधिक लोगों की संख्या के साथ कार्यक्रम आयोजित करेगी। उत्तराखंड में 30 जनवरी के बाद पार्टी मेगाप्लान पर काम शुरू कर देगी। इससे पहले 29 और 30 जनवरी को ऋषिकेश की मुनि की रेती में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग होगी। जिसमें सभी क्षेत्रों से आए पार्टी नेताओं को केंद्र से मिले निर्देशों पर ब्रीफिंग की जाएगी। इससे साफ है कि बीजेपी पहले से ही तैयारी कर रही है ताकि वो 24 का चुनान फतह कर सके।


Download Android App
Download iOS App



