मोदी तुझसे बैर नहीं, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं : भाजपा नेत्री फातिमा सिद्दीकी

Summary :

भाजपा नेत्री फातिमा सिद्दीकी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को अपने बयानों पर माफी मांगनी चाहिए। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। 

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयानों से पार्टी के नेताओं में भी नाराजगी है। राजधानी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं भाजपा की मुस्लिम महिला नेत्री फातिमा सिद्दीकी ने प्रज्ञा पर हमला बोलते हुए प्रचार करने से इनकार कर दिया और नारा दिया, ‘मोदी तुझसे बैर नही, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं।’

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा पिछले दिनों विवादित ढाचा ढहाए जाने और महाराष्ट्र के आतंकियों की गोली से शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे पर की गई टिप्पणी से भाजपा की नेत्री फातिमा सिद्दीकी नाराज हैं। फातिमा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को अपने बयानों पर माफी मांगनी चाहिए। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

NIA कोर्ट से साध्वी प्रज्ञा को बड़ी राहत, चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज

फातिमा ने भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई, लेकिन नारा दिया– ‘मोदी तुझसे बैर नहीं, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं।’ फातिमा से पहले सागर जिले के सुरखी से भाजपा विधानसभा पारुल साहू ने भी प्रज्ञा ठाकुर के बयानों पर नाराजगी जताई थी।

Desk Team