कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए हैं । बता दे कि विश्वेश्वर हेगड़े ने कल अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के समय विश्वेश्वर हेगड़े साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी मौजूद थे। विश्वेश्वर के अलावा किसी और प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। जिस वजह से विश्वेश्वर को ही स्पीकर चुना गया ।
उन्नाव मामला : कड़ी सुरक्षा के बीच होगा रेप पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक विधानसभा स्पीकर के आर रमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस-जेडीएस के 17 विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया था। वही, सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता येदियुरप्पा धव्निमत के साथ विश्वास मत जीता। वह चौथी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं।


Download Android App
Download iOS App



